फगवाड़ा में नवनियुक्त तहसीलदार कुलवंत सिंह सिद्धू का किया स्वागत

 


फगवाड़ा 9 नवंबर (शिव कौड़ा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला का एक प्रतिनिधिमण्डल फोरम के जिला कपूरथला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर एवं जिला महासचिव रमन नेहरा की अगवाई में फगवाड़ा की नवनियुक्त तहसीलदार कुलवंत सिंह सिद्धू से मिला। इस दौरान गुलदस्ता भेंट करते हुए उन्हें नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी। खुल्लर व नेहरा ने तहसीलदार को फोरम की गतिविधियों से अवगत करवाया तथा बताया कि समाज से फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये उनकी संस्था उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समाज सेवा के क्षेत्र में भी फोरम सक्रिय है। जिसके अन्तर्गत जरूरतमंदों को राशन भेंट करना, जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग देना, रक्तदान शिविर लगाना और वाहन प्रदूषण चैकअप कैंप इत्यादि लगा कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करना इत्यादि शामिल है। तहसीलदार कुलवंत सिंह सिद्धू ने फोरम के पदाधिकारियों द्वारा समाज सेवा में डाले जा रहे योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक एवं संस्था का दायित्व है ताकि किसी का भी शोषण न हो सके। इस मुलाकात के बाद रमन नेहरा ने वार्तालाप में कहा कि तहसीलदार कुलवंत सिंह सिद्धू अनुभवी एवं समझदार प्रशासनिक अधिकारी हैं। निश्चित ही उनकी सेवाओं से फगवाड़ा के लोगों को प्रसन्नता होगी। प्रतिनिधिमण्डल में फोरम के जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी, सीनियर उप प्रधान के.के. शर्मा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट एस.के. अग्रवाल, पी.आर.ओ. धीरज कुमार के अलावा अमरजीत सिंह गांधी, सचिन शर्मा, अरविन्द्र सिंह शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments