200 से ज्यादा पत्रकारों और पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
जालंधर 16 मई (अमरजीत सिंह) : पाथवे ग्लोबल एलाइंस और स्पूतनिक इंडिया ने मिलकर फेक न्यूज़ और उससे बचाव के लिए एक वर्चुअल वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 20 राज्यों के 50 से ज्यादा मीडिया हाउस, चैनलों से जुड़े 200 से अधिक पत्रकारों ने हिस्सा लिया तथा एनएसएस एनएसयूटी सेल के प्रतिभागी भी शामिल हुए | वर्कशॉप में स्पूतनिक न्यूज की उप प्रमुख विक्टोरिया पॉलीकारपोवा ने फेक न्यूज़ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेक न्यूज़ क्या होती है, इसका उद्देश्य क्या होता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए भी फेक न्यूज़ फैलाते हैं और कई बार जाने अनजाने में भी फेक न्यूज़ प्रकाशित हो जाती है। ऐसे में ही जरूरी है कि न्यूज़ को और उसके कंटेंट को अच्छी तरह से जांचा जाए।इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( ए.आई )की भूमिका पर भी बात की। विक्टोरिया पॉलीकारपोवा ने फेक न्यूज़ की कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की खबरों के बारे में भी उदाहरण देकर बताया कि किस तरह से कई मीडिया संस्थानों को अपने न्यूज़ और आर्टिकल में संशोधन करना पड़ा। उन्होंने स्पूतनिक न्यूज़ की भूमिका पर भी चर्चा की और फेक न्यूज़ को रोकने के लिए स्पूतनिक द्वारा किए जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी दी। वर्कशॉप का संचालन स्पूतनिक की चीफ रिप्रेजेंटेटिव ओल्गा डायशवा ने किया।
पाथवे ग्लोबल एलाइंस के डायरेक्टर वरुण कश्यप और उदय सूद, उप निदेशक, ने इस वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए फेक न्यूज़ पर चिंता व्यक्त की और इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले सभी पत्रकारों और संस्थाओं तथा विद्यार्थियों का स्वागत किया। वही पाथवे ग्लोबल एलाइंस के से चीफ पैट्रन एवं भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा फेक न्यूज़ से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा करने के साथ-साथ सभी पत्रकारों से वर्कशॉप के दौरान जो उपाय बताए गए हैं उसका प्रचार करने और अपने मीडिया हाउस के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की अपील की। वर्कशॉप के दौरान पत्रकारों ने फेक न्यूज़ से संबंधित कई सवाल किए और अपनी जिज्ञासा को शांत किया। विक्टोरिया ने सभी के सवालों का विस्तार से जवाब दिया।
0 Comments